पोटका : पिछले वर्ष हुई अतिवृष्टि से पोटका प्रखंड क्षेत्र में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के घर क्षतिग्रस्त एवं ध्वस्त हो गए थे। इसके बावजूद कई प्रभावित परिवारों को अब तक मुआवजा नहीं मिलने पर हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।उन्होंने अंचल अधिकारी को पत्र सौंपकर पीड़ित परिवारों को जल्द मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की।
मुखिया ने पत्र में बताया कि पिछले वर्ष अतिवृष्टि से पोटका प्रखंड में करीब 550 से अधिक ग्रामीणों के आवास प्रभावित हुए थे। कई परिवारों के घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए, जबकि कई आवासों को भारी नुकसान पहुंचा। प्रभावित परिवार लंबे समय से मुआवजे की प्रतीक्षा कर रहे हैं और आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों का शीघ्र सत्यापन कर सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा देने की मांग की, ताकि पीड़ितों को राहत मिल सके।
There is no ads to display, Please add some



















































