Jamshedpur :  आस्था के 24 वर्षों की परंपरा का निर्वहन करने बाबा धाम रवाना हुआ नवयुवक कांवरिया संघ का जत्था

समाजसेवी अमप्रीत सिंह काले ने दूरभाष से कांवरिया जत्था को दी शुभकामनाएं, कहा-महादेव जी की कृपा समस्त ब्रह्मांड पर बनी रहे
सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर 105 किलोमीटर की पदयात्रा कर बाबा बैद्यनाथ का करेंगे जलाभिषेक

जमशेदपुर : श्रद्धा, भक्ति एवं आस्था की अखंड परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नवयुवक कांवरिया संघ, टाटानगर का पावन कांवरिया जत्था अपने 24वें वर्ष में बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ। कांवरिया जत्थे की रवानगी भुइयांडीह स्थित रक्षा काली मंदिर, भालूबासा स्थित श्री श्री विजय बजरंग मंदिर एवं जंबू अखाड़ा तथा पारडीह काली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने के पश्चात हुई।

कांवरिया बंधु बिहार के सुल्तानगंज स्थित उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र गंगाजल लेकर संकल्प के साथ लगभग 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे। वहां पवित्र गंगाजल से बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर विश्व कल्याण, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना करेंगे। इस अवसर पर दिल्ली प्रवास के कारण भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने दूरभाष के माध्यम से नवयुवक कांवरिया संघ के सभी सदस्यों एवं कांवरिया बंधुओं को पावन यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

श्री काले ने कहा कि 24 वर्षों से निरंतर जारी यह पवित्र कांवर यात्रा केवल बाबा बैद्यनाथ के चरणों में जल अर्पित करने की यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, अनुशासन, आस्था और सनातन संस्कृति का जीवंत प्रतीक है। वर्षों से नवयुवक कांवरिया संघ द्वारा इस परंपरा को पूरी श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है, जो समाज के लिए निश्चित रूप से प्रेरणादायी है। उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी कांवरिया बंधुओं की यात्रा सुखद, सुरक्षित, मंगलमय एवं निर्विघ्न हो तथा देवाधिदेव महादेव की कृपा समस्त ब्रह्मांड एवं सभी भक्तों पर सदैव बनी रहे।

इस पावन जत्थे में जूगुन पांडे, बिभाष मजूमदार, जय प्रकाश सिंह, मनीष सिंह, संजय संघी, रवि मंडल, अमित पोद्दार, संतोष मांझी, सागर चौबे, सूरज चौबे, शिव, अभिषेक पांडे, सूरज, बॉबी सिंह, अभिषेक, ब्रजेश, खेमराज, जयराज, गौतम मोदक, हाऊ, कल्लू, प्रणय दास, विष्णु, सौरव रजक, विजय शर्मा, राजेश, रवि, अभिषेक, पिंटू भिरभरिया, गोपाल, मन्नू ढोके, सावन, अजय, समीर राय, शुभम, राहुल, अंशु, पिंटू शर्मा, शंकर, जगदीश, जयराज, मनीष सहित अन्य कांवरिया बंधु शामिल हैं

इसे भी पढ़ें : Shravan Month : श्रावण की दूसरी सोमवारी पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्नी सुधा गुप्ता के साथ शिव मंदिर में किया रुद्राभिषेक, झारखंड के सुख-समृद्धि की कामना की


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Paschim Medinipur : कैटेलिना चैनल फतह कर मेदिनीपुर की आफरीन जाबी ने रचा इतिहास

पश्चिम मेदिनीपुर : मेदिनीपुर की आफरीन जाबी ने अंतरराष्ट्रीय तैराकी में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए अमेरिका के दुर्गम कैटेलिना चैनल को फतह कर लिया। करीब 32.5 किलोमीटर के…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time