जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विश्व विद्यालय की एनएसएस की स्वयं सेविकाओं ने तिरंगा रैली निकाली तथा विश्व विद्यालय के अलग-अलग विभागों में तिरंगा का वितरण किया. सारा कार्यक्रम कुलपति प्रो. इला कुमारी के मार्गदर्शन में हुआ।
इस अभियान का उद्देश्य सभी लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना तथा तिरंगा के महत्व को बताना है । इस कार्यक्रम में एनएसएस को-ऑर्डिनेटर डॉ ग्लोरिया पूर्ति, प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. डी पुष्प लता, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ. छगनलाल अग्रवाल तथा एनएसएस की स्वयं सेविकाओं का सक्रिय योगदान रहा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : छात्रों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगों का समाधान करे : सुबोध श्रीवास्तव
There is no ads to display, Please add some



















































