Kharagpur : खड़गपुर मंडल ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष के स्मरणोत्सव में आयोजित कर रहा सप्ताहिक कार्यक्रम 

भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन, नुक्कड़ समेत देशभक्ति से जुड़े कई कार्यक्रमों का होगा आयोजन

खड़गपुर : देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से खड़गपुर मंडल द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान तथा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष के स्मरणोत्सव के तृतीय चरण का आयोजन 09 अगस्त 2026 से 17 अगस्त 2026 तक विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से किया जा रहा है।

इस अवसर पर आज हिजली रेलवे स्टेशन पर खड़गपुर मंडल के डिविजनल कल्चरल एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत ‘तिरंगा’ नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देशभक्ति एवं नागरिकों में राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के उपरांत सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया, जिससे स्टेशन परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।

अभियान के तहत रेलवे स्कूलों में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं रचनात्मक गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है। बीएनआर स्कूल, खड़गपुर में ‘हर घर तिरंगा’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता (Elocution Competition) आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, देशभक्ति तथा राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

इसी क्रम में बीएनआर एक्सीलेंस अकादमी (जूनियर विंग), खड़गपुर में ‘हर घर तिरंगा’ विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से तिरंगे के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों, उनके परिवारों, विद्यार्थियों एवं आमजन के बीच राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है। विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से नई पीढ़ी को देश की राष्ट्रीय

विरासत एवं स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों से जोड़ने का भी प्रयास किया जा रहा है। खड़गपुर मंडल द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष के स्मरणोत्सव के दौरान आगामी दिनों में भी विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : बारिश बनी बाधा, KGP -Tata सेक्शन की कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों को भारी परेशानी

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Kharagpur : धालभूमगढ़ स्टेशन से लावारिश हालत में घुमती मिली 17 वर्षीय किशोरी, RPF ने वन स्टॉप सेंटर को सौंपा

खड़गपुर : घर में बार-बार डांट और मारपीट से परेशान होकर निकली 17 वर्षीय किशोरी अज्ञात ट्रेन से सफर करते हुए धालभूमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंच गई। यहां अकेली और परेशान…

Spread the love

Jhargram : दुर्गापूजा के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर झाड़ग्राम पुलिस ने शुरू की तैयारियां 

झाड़ग्राम :  दुर्गापूजा के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था, यातायात और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर झाड़ग्राम जिला पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time