Potka : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में कोयला चोरों का आतंक, चोरी रोकने गए कर्मी पर जानलेवा हमला

पोटका : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में कोयला चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि जैसे ही रेलवे स्टेशन पर कोयले का रैक पहुंचता है, कोयला चोर सक्रिय होकर बड़े पैमाने पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। चोरी रोकने का प्रयास करने वाले ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को भी निशाना बनाया जा रहा है।

ताजा मामला गुरुवार रात का है। जानकारी के अनुसार, कोयला चोरी रोकने के लिए तैनात एक कर्मी ने चोरों का विरोध किया तो उस पर पत्थरों से हमला कर दिया गया। हमले में कर्मी शैलेंद्र दुबे गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद चोर मौके से कोयला लेकर फरार हो गए।

कोयला मंगाने वाली कंपनियों एवं स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे साइडिंग पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण कोयला चोरों के हौसले बुलंद हैं। रैक लगने के दौरान न तो पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती रहती है और न ही प्रभावी निगरानी की व्यवस्था। इससे लगातार कोयला चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे संबंधित कंपनियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। लोगों ने रेलवे प्रशासन एम स्थानीय प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराया जाना चाहिए ताकि कोयला चोरी को रोका जा सके और संबंधित विभाग से साइडिंग पर स्थायी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : Potka: रंभा कॉलेज में टीएलएम प्रदर्शनी, प्रशिक्षुओं ने नवाचार से किया आकर्षित 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time