पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड सत्र 2024-26 के प्रशिक्षु विद्यार्थियों द्वारा शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्घाटन कॉलेज अध्यक्ष राम बचन ने किया। उन्होंने कहा कि रोचक शिक्षण पद्धति से बच्चों में पढ़ाई का डर कम किया जा सकता है और ऐसी प्रदर्शनी शिक्षकों की दक्षता बढ़ाती है। गीतिलता मध्य एवं उच्च विद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी सहित विभिन्न विषयों की शिक्षण सामग्री देखी। सचिव गौरव बचन ने कहा कि प्रदर्शनी प्रशिक्षुओं की बौद्धिक क्षमता और रचनात्मकता का परिचायक है। विद्यार्थियों ने विज्ञान, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, हिंदी तथा झारखंड की संस्कृति समेत अनेक विषयों पर आकर्षक टीएलएम प्रस्तुत किए।
इसे भी पढ़ें : Potka : गीतिलता गांव में उन्नत भारत अभियान के तहत रंभा संस्थान का स्वच्छता अभियान
There is no ads to display, Please add some



















































