पोटका : पोटका क्षेत्र में इन दिनों लगातार हो रही वर्षा से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. बीते दिनों भारी वर्षा में हल्दीपोखर निवासी विनोद गुप्ता का मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही पोटका अंचलाधिकारी (सीओ) निकिता बाला ने तत्काल संज्ञान लिया। सीओ निकिता बाला के निर्देश पर पीड़ित परिवार को अंचल निरीक्षक लिटा मार्डी द्वारा तिरपाल उपलब्ध कराया, ताकि अस्थायी रूप से रहने की व्यवस्था हो सके। सीओ ने बताया कि सरकारी प्रावधानों के तहत नुकसान का आकलन कराया जाएगा तथा नियमानुसार पीड़ित परिवार को देय मुआवजा राशि का भुगतान किया जाएगा। प्रशासन ने परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।
इसे भी पढ़ें : Potka: रंभा कॉलेज में टीएलएम प्रदर्शनी, प्रशिक्षुओं ने नवाचार से किया आकर्षित



















































