Jamshedpur : इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने  फ्रेंडशिप डे पर ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ मनाया अपनत्व का उत्सव

जमशेदपुर :  फ्रेंडशिप डे के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने मनीफीट स्थित हरिजन बस्ती में ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ स्नेह, सम्मान और समानता का संदेश देते हुए एक भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्यों ने ट्रांसजेंडर साथियों की कलाई पर फ्रेंडशिप बैंड बांधकर उन्हें मित्रता और अपनत्व का एहसास कराया। इसके साथ ही उन्हें साड़ियां, सूट, चूड़ियां, मेकअप सामग्री, आकर्षक आभूषण, कॉपी एवं पेन भेंट किए गए। शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अध्ययनरत साथियों को स्टेशनरी सामग्री भी प्रदान की गई। क्लब द्वारा आवश्यक राशन सामग्री का भी वितरण किया गया। यह सेवा कार्य क्लब की आईएसओ विनीता एवं एडिटर रश्मि नारायण द्वारा अपनी पुत्रियों के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रायोजित किया गया। उनके इस प्रेरणादायी प्रयास ने व्यक्तिगत खुशी को सामाजिक सेवा से जोड़ते हुए कार्यक्रम को और अधिक सार्थक बना दिया। इस अवसर पर क्लब की छह सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। लाभार्थियों ने क्लब के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। क्लब ने समाज में समावेशिता, सम्मान और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के अपने संकल्प को दोहराया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Ranchi : मनुष्य को भगवान श्री कृष्ण से प्रेरणा लेकर अधर्म एवं अन्याय के प्रति संघर्ष करते रहना चाहिए : साध्वी गोपी

श्री राधा कृष्ण मंदिर में भागवत गीता के पाठ का पहला दिन रांची (संगीता पाण्डेय) :  पुन्दाग स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को भागवत गीता पाठ का प्रारंभ साध्वी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time