Jadugora : सीआरपीएफ कैंप सासपुर में खुला जनऔषधि केन्द्र ,सस्ते दामों में मिलेगी महंगी दवाइयां, उप महानिरीक्षक रमेश कुमार ने किया उद्घाटन

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा स्थित सासपुर गांव में स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रांगण में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत जन औषधि केंद्र खोला गया।जिसका उद्घाटन  सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक रमेश कुमार ने की। जिसका संचालन जमशेदपुर निवासी राजा चटर्जी करेंगे। उन्होंने कहा कि यहां महंगी दवाइयां 80 प्रतिशत छुट में सस्ते दामों में मिलेगी जिसकी क्षमता पावरफूल दवाईयां की तरह होगी। फर्क उतरना है दवा कंपनियों से सीधे दुकान तक दवा पहुंचेगी।जिसकी वजह से कम कीमत में लोगो को अच्छी दवाइयां मिलेगी।उन्होंने जानकारी दी कि इस जनऔषधि केन्द्र में भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त फर्मासूटिकल ब्यूरो ऑफ ईंडिया के माध्यम से मानक गुणवत्ता के सभी दवाइयां कम कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा जिससे कि ग्रुप केन्द्र के कार्मिकों, उनके परिवार के सदस्यों तथा स्थानीय ग्रामवासी लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम में केन्द्र के डॉ. उर्मिला गारी, उप महानिरीक्षक (चिकित्सा), डॉ. मीना नवीन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एस.जी.), नीरज कुमार,(उप. कमाण्डेंट)पवन कुमार( उप. कमाण्डेंट) मक़सूद आलम सहायक कमांडेट समेत ,अधिकारी, व जवान उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Potka : लगातार हो रही बारिश के कारण हल्दीपोखर निवासी विनोद गुप्ता का मकान हुआ पूरी तरह ध्वस्त, तिरपाल मुहैया कराया गया

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

    परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

    Spread the love

    Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

    पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time