Jharkhand: हर जिला अस्पताल को मिलेंगे 4 नए एम्बुलेंस, गांवों तक पहुंचेंगे 15,000 स्ट्रेचर

रांची:  राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को जनसामान्य के लिए सुलभ और सशक्त बनाने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है. वे यह बातें नामकुम स्थित लोक स्वास्थ्य संस्थान के प्रेक्षागृह में आयोजित एक सम्मान समारोह में बोल रहे थे.

इस अवसर पर कायाकल्प, एनक्वास, लक्ष्य और मुस्कान जैसी योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 744 स्वास्थ्य संस्थानों को सम्मानित किया गया. रांची सदर अस्पताल को कायाकल्प श्रेणी में देशभर में पहला स्थान मिला, जिसके लिए अस्पताल को 50 लाख रुपये का पुरस्कार मिला. इसके अलावा, पर्यावरण के अनुकूल (इको-फ्रेंडली) अस्पताल की श्रेणी में भी रांची सदर को शीर्ष स्थान और 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई. इसी श्रेणी में ओरमांझी सीएचसी को भी पुरस्कार मिला.

कार्यक्रम के दौरान डॉ. अंसारी ने कई नई घोषणाएं कीं. राज्य के सभी जिला अस्पतालों को 4-4 नए एम्बुलेंस दिए जाएंगे. ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को अब खाट या मचिया पर लाने की मजबूरी नहीं रहेगी क्योंकि सरकार गांवों तक 15,000 स्ट्रेचर उपलब्ध कराएगी.

उन्होंने बताया कि झारखंड में छह नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें से एक जामताड़ा में होगा. साथ ही रिम्स-2 की स्थापना भी तय समय पर पूरी होगी. पहली बार राज्य में रोबोटिक टेक्नोलॉजी से इलाज की सुविधा भी शुरू की जाएगी. हाल ही में 126 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की जा चुकी है जिससे विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं और सुलभ होंगी.

समारोह में खिजरी विधायक राजेश कच्छप, अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, एनएचएम के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा समेत कई अधिकारी, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar Bus Accident: देवघर बस हादसे पर PM- CM ने जताया दुख, दिया सहायता का भरोसा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : मानपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे डॉक्टर की तैनाती की मांग, पूर्व मुखिया सीताराम हांसदा ने सिविल सर्जन को सौंपा ज्ञापन

जादूगोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। क्षेत्र के मानपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में नियमित डॉक्टर की व्यवस्था…

Spread the love

Muri : हरियाणा की कंपनी से धोखाधड़ी के मामले में फरार लगाम निवासी उमेश महतो धनबाद से गिरफ्तार

स्क्रैप लोहा और कोयला सप्लाई के नाम पर लाखों रुपये के लेनदेन में धोखाधड़ी का आरोप मुरी : लगाम निवासी उमेश महतो को धोखाधड़ी के एक मामले में धनबाद से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time