गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड के दुग्धा पंचायत अंतर्गत बिरराजपुर गोहनाडीह स्थित पाताल वासिनी मां मनसा मंदिर में मंगलवार से नाग पंचमी महोत्सव की भव्य शुरुआत हुई. दो दिवसीय इस आयोजन की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें 151 कुंवारी कन्याओं ने पूरे श्रद्धा और पारंपरिक रीति से स्थानीय तालाब से जल भरकर कलश मंदिर परिसर में स्थापित किए.
कलश स्थापना के साथ ही अष्टम प्रहर महायज्ञ का शुभारंभ हुआ, जिसकी पवित्र आहुतियों से वातावरण धार्मिक ऊर्जा से भर उठा. आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी रही.
पूरे अनुष्ठान का संचालन नीलकमल महतो और फणी नायक ने किया, जबकि आयोजन समिति की जिम्मेदारियों में अध्यक्ष उज्ज्वल महतो, सचिव भरत महतो और कोषाध्यक्ष राजेंद्र महतो शामिल रहे. महोत्सव में श्रीरामपुर, गोहनाडीह, बिरराजपुर, आमडीह, बड़काटांड़, रामजीवनपुर, ऊपरबेड़ा, जुलूमटांड़, रामचंद्रपुर और छोटा गम्हरिया जैसे आस-पास के गांवों से श्रद्धालु पहुंचे.
मंदिर परिसर में मंगलवार से शुरू हुए इस दो दिवसीय महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और जनसहभागिता की जीवंत छवि देखने को मिल रही है.
इसे भी पढ़ें : Gamharia: गम्हरिया के संजय की JPSC में कामयाबी, हुआ सम्मान
There is no ads to display, Please add some


















































