Jamshedpur: गोपाल मैदान में गूंजेगा आजादी का जयघोष – स्वतंत्रता सेनानियों के घर पहुंचेगा सम्मान

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन इस बार स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने की पूरी तैयारी में जुटा है. गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को गरिमामय और भव्य रूप देने के लिए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने अधिकारियों के साथ बैठक कर अहम दिशा-निर्देश दिए हैं.

बैठक में तय हुआ कि मुख्य समारोह 15 अगस्त को सुबह 9:05 बजे ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा. इससे एक दिन पहले यानी 14 अगस्त की शाम सिद्धगोड़ा टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं देशभक्ति से सराबोर प्रस्तुतियां देंगे.

स्वतंत्रता दिवस के दिन गोपाल मैदान में परेड का आयोजन होगा. आरएएफ, डीएपी (महिला-पुरुष), जैप-6, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट-गाइड और सीआरपीएफ की टुकड़ियों के शामिल होने की संभावना है. परेड का अभ्यास 10 अगस्त से शुरू होकर 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल के साथ पूरा होगा.

इस बार एक फ्रेंडली फुटबॉल मैच भी होगा जिसमें प्रशासन और प्रेस के प्रतिनिधि आमने-सामने होंगे. जिले के उत्कृष्ट कर्मियों और टॉपर छात्रों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा.

स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों को 14 अगस्त को उनके घर जाकर शॉल व मिष्ठान्न देकर सम्मानित किया जाएगा. वीर शहीदों की मूर्तियों की साफ-सफाई और माल्यार्पण की जिम्मेदारी भी तय की गई है. बच्चों द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी.

गोपाल मैदान की साफ-सफाई और मंच निर्माण की जिम्मेदारी जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उप नगर आयुक्त को सौंपी गई है, जो जुस्को और एनडीसी के साथ मिलकर काम करेंगे. यातायात व्यवस्था, अग्निशमन और एंबुलेंस की तैनाती के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं. 15 अगस्त को जिले में ड्राई डे घोषित किया गया है.

बैठक में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, एसडीओ गौतम कुमार, डीटीओ धनंजय, ट्रैफिक डीएसपी नीरज, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मृत्युंजय समेत कई विभागीय व निजी संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद थे.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: हर जिला अस्पताल को मिलेंगे 4 नए एम्बुलेंस, गांवों तक पहुंचेंगे 15,000 स्ट्रेचर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : एसआईआर ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत, शिक्षकों ने जताया भारी आक्रोश, मुआवजा व बुनियादी सुविधाएं देने की मांग 

बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा के बरागाढ़िया मध्य विद्यालय में पदस्थापित 51 वर्षीय शिक्षक नील मोहन माईती का बुधवार को पुरनापानी पंचायत में एसआईआर (SIR) ड्यूटी के दौरान अचानक निधन…

Spread the love

Jhargram : जंगलमहल पहुंची डीएलएसए की टीम, कानूनी व सरकारी सहायता के लिए लोगों को किया जागरूक

झाड़ग्राम : जंगलमहल के दुर्गम इलाकों में लोगों तक कानूनी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को गोपीबल्लवपुर में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time