Saraikela: बाइक सवार दंपती को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चालक फरार

सरायकेला: राजनगर-सरायकेला मुख्य मार्ग पर मंगलवार की दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. यह दुर्घटना सासन गांव के पास उस वक्त हुई जब दोनों खरीदारी के लिए सरायकेला जा रहे थे.

कृष्णा बानरा (36)

घायलों की पहचान सासन गांव निवासी कृष्णा बानरा (36) और उनकी पत्नी सुमित्रा बानरा (30) के रूप में हुई है. बताया गया कि जैसे ही उनकी बाइक सासन मोड़ के पास पहुंची, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए. घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे. घायल दंपती को एंबुलेंस की मदद से सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोग वाहन चालक की पहचान और गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: गोपाल मैदान में गूंजेगा आजादी का जयघोष – स्वतंत्रता सेनानियों के घर पहुंचेगा सम्मान

Spread the love

Related Posts

Bahragora : गलवान के वीर सपूत गणेश हांसदा को बहरागोड़ा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पैतृक गाँव में गूँजा अमर रहे का नारा

बहरागोड़ा : मातृभूमि की रक्षा के लिए साल 2020 में गलवान घाटी में अपनी शहादत देने वाले वीर जवान गणेश हांसदा की याद में मंगलवार को उनका छठा शहादत दिवस…

Spread the love

Gua : बायोमेट्रिक हाजिरी को लेकर वार्ता विफल, संयुक्त यूनियनों ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

गुवा : सेल की लौह अयस्क खदानों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने को लेकर प्रबंधन, प्रशासन और संयुक्त यूनियनों के बीच सोमवार को गुवा के एचआरडी में कई दौर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time