Jhargram: जंगलमहल में बढ़ता हाथी संकट, JSM ने विधायकों को सौंपी चिट्ठी

झाड़ग्राम:  जंगलमहल में इंसानों और हाथियों के बीच संघर्ष अब गंभीर संकट बनता जा रहा है. लगातार हो रही घटनाओं में लोगों की जान जा रही है, खेत उजड़ रहे हैं और गांवों में डर का माहौल बना हुआ है. इस दर्दनाक स्थिति को लेकर अब जन संगठनों ने जनप्रतिनिधियों से सीधे दखल की मांग की है.

इसी क्रम में आज जंगलमहल स्वराज मोर्चा (JSM) के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक महतो ने दो विधायकों — डॉ. खगेन्द्रनाथ महतो (गोपीबल्लभपुर) और बिरबाहा हांसदा (झाड़ग्राम) — को अलग-अलग पत्र सौंपे. इन पत्रों में मांग की गई है कि विधानसभा के आगामी सत्र में इस मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाया जाए.

JSM का कहना है कि जंगलमहल की जनता वर्षों से इस संकट से जूझ रही है, लेकिन अब तक न तो कोई ठोस नीति बनी है और न ही लोगों की पीड़ा को गंभीरता से सुना गया है. मोर्चा ने इस बात पर जोर दिया कि यह सिर्फ वन्यजीव संरक्षण का नहीं, बल्कि ग्रामीणों के जीवन और आजीविका का भी सवाल है.

JSM को उम्मीद है कि जनप्रतिनिधियों के प्रयास से सरकार इस दिशा में संवेदनशील और स्थायी कदम उठाएगी. साथ ही ऐसा हल निकलेगा जिससे इंसानों और हाथियों — दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और गांवों में भय की जगह फिर से भरोसा लौटे.

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: हर जिला अस्पताल को मिलेंगे 4 नए एम्बुलेंस, गांवों तक पहुंचेंगे 15,000 स्ट्रेचर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Kharagpur : खड़गपुर मंडल के 45 रेल अधिकारियों – कर्मचारियों को सेवानिवृत्त के बाद दी गई ससम्मान विदाई

खड़गपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में शुक्रवार को 45 रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मंडलीय रेलवे अस्पताल के सभागार में…

Spread the love

Jhargram : सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत, आठ दिन बाद घर पर मां ने भी दम तोड़ा, आर्थिक संकट से जूझ रहे झाड़ेश्वर महतो को सरकारी मदद का है आसरा

जंगलमहल स्वराज मोर्चा ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से विशेष आर्थिक सहायता की मांग की, जिलाधिकारी को सौंपा मांग पत्र झाड़ग्राम : पत्नी और मां को खोने तथा खुद सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time