Baharagora: सड़क हादसे में घायल राजमिस्त्री की इलाज के दौरान मौत

बहरागोड़ा: विगत रात्रि बरसोल थाना क्षेत्र के एन एच 49 पर अजंता होटल के पास सांड्रा पंचायत के लोधनबनी गांव का युवक धारनी माहली(35) घायल अवस्था में गिरा हुआ था. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया जिस पर पहल करते हुए पुलिस ने .युवक को  गस्ती वाहन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

राजमिस्त्री का काम करता था

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए अंतर परीक्षण के लिए घाटशिला भेज दिया तथा अपने स्तर से दुर्घटना की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है. बताया गया की युवक उड़ीसा के राउरकेला काम की सिलसिले में डेढ़ महीने पहले गया था. रात को वहां से लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से गिर कर घायल हो गया था. उक्त युवक राउरकेला में राजमिस्त्री का काम करता था.घर पर दो बेटी भी है जिसकी उम्र 5 साल और 3 साल है.इसके अलावा घर पर मृतक के पत्नी माता-पिता तथा तीन भाई बहन को छोड़कर गए. इधर सूचना पाकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

Spread the love

Related Posts

Ghatsila : धालभूमगढ़ में मछली विक्रेता की बाइक के नीचे दबी अवस्था में मिली लाश, हत्या या दुर्घटना जांच में जुटी पुलिस

घाटशिला : धालभूमगढ़ प्रखंड क्षेत्र में शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव बाइक के नीचे दबा हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना जीएनडी कॉलेज के पीछे बेतझरिया…

Spread the love

Jamshedpur : साकची गुरूद्वारा के पीछे कचरे के ढेर में लगी आग, समीप खड़ी पांच बाइक व साइकिल जलकर खाक

टाटा स्टील के कर्मचारी अपनी-अपनी मोटरसाइकिलें वहां किए थे खड़ी जमशेदपुर :  साकची स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा के पीछे शनिवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *