बहरागोड़ा : प्रखंड के भरागाड़िया पंचायत अंतर्गत भरागाड़िया गांव में आयोजित पांच दिवसीय अखंड हरिनाम कीर्तन के अवसर पर शनिवार को स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती शामिल हुए। भक्तिमय माहौल के बीच विधायक ने राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान विधायक की सादगी ने सभी का दिल जीत लिया। इस धार्मिक अनुष्ठान के अवसर पर असित मिश्रा, जादूपति राणा, रासबिहारी साहू, बिसु ओझा, राघव घोष और बिस्वजीत दास समेत कई गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : baharagora : बहरागोड़ा पुलिस ने फरार अभियुक्त मो. शहबाज के घर मेरठ में ढोल-नगाड़े के साथ चिपकाया इश्तेहार, हाजिर न होने पर होगी कुर्की