Bahragora: 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगा कर दी जान, पुलिस ने शुरू की जांच

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा के बरसोल थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी द्वारा आत्महत्या करने की दुखद घटना सामने आई है. सांड्रा पंचायत के आड़ंग गांव में मंगलवार को एक 17 वर्षीय किशोरी ने अपने ही घर फांसी लगा कर जान दे दी. मृतका ने हाल ही में कक्षा 9 में दाखिला लिया था, लेकिन एडमिशन के बाद से वह नियमित रूप से स्कूल नहीं जा रही थी।

मृतका की माँ  ने बताया कि घटना के समय घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। इसी दौरान नंदिनी ने लोहे की रेलिंग से साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।

जब माँ  घर लौटीं, तो उन्होंने बेटी को फंदे से लटका देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल बरसोल थाना को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया।

पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि छात्रा के आत्महत्या के पीछे मुख्य वजह क्या थी। इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में गहरा मातम पसरा हुआ है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jadugora: ईटा-भट्टा छठ घाट पर आस्था का जनसैलाब, पथरीले रास्तों ने बढ़ाई परेशानी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भारतीय वायु सेना के फाइटर पायलटों की शहादत पर पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर  : पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम ने असम के कार्बी आंगलोंग में 6 मार्च 2026 को एक ट्रेनिंग मिशन के दौरान भारतीय वायुसेना का सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट…

Spread the love

Jamshedpur : BNH की ओर से बैंक ऑफ बड़ौदा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेमिनार का आयोजन

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्रह्मानंद नारायण हॉस्पीटल की ओर से बैंक ऑफ बड़ौदा, बिष्टुपुर शाखा में एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *