Jadugora: ईटा-भट्टा छठ घाट पर आस्था का जनसैलाब, पथरीले रास्तों ने बढ़ाई परेशानी

जादूगोड़ा:  जादूगोड़ा के ईटा-भट्टा छठ घाट पर मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने अपने 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया और चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन किया।

सोमवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद मंगलवार की सुबह लाखों व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत खोल दिया। मुख्य घाट और शिव मंदिर घाट पर रंग-बिरंगी लाइटें और सजावट ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

छठ पर्व के दौरान व्रतियों को पथरीले रास्तों से पैदल चलने में भारी परेशानी झेलनी पड़ी। भीड़ के कारण घाट भी छोटा पड़ गया और अर्घ्य देने में व्रतियों को कठिनाई हुई।

ईटा-भट्टा छठ समिति ने दूध और चाय की व्यवस्था की थी। जादूगोड़ा पुलिस प्रशासन, विशेषकर नारायण मिश्रा की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता थी, जिससे किसी अप्रिय घटना से बचाव हो सका।

 

 

इसे भी पढ़ें :

घाटशिला उपचुनाव में कुड़मी महतो समाज ने किया वोट बहिष्कार का एलान, लिखित आश्वासन की मांग


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time