Bahragora: बहरागोड़ा में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम, प्रशासनिक शिविर में उमड़ी लाभुकों की भीड़

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड के गोपालपुर पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत प्रशासनिक शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि और स्थानीय विधायक समीर महंती ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। शिविर में प्रखंड और अंचल के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

लाभुकों को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।
प्रमुख वितरण और लाभ:

  • 5 लोगों को सोना सोबरन, धोती-साड़ी, लुंगी योजना का लाभ
  • 15 लोगों को नरेगा जॉब कार्ड
  • 4 लोगों को फूलो झानो आशीर्वाद योजना
  • 25 लोगों को वृद्धावस्था पेंशन योजना
  • 30 महिलाओं ने मईया योजना के लिए फॉर्म जमा किए

विधायक समीर महंती ने कहा, “इस कार्यक्रम के जरिए हम हर ग्रामीण की बात सुनते हैं, उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करते हैं। अब लोगों को योजना का लाभ लेने के लिए कार्यालय तक नहीं जाना पड़ेगा। सरकार सीधे उनके गांव, उनके द्वार तक पहुंच रही है।”

उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान कई लंबित मामलों का तुरंत निस्तारण हुआ और कई परिवारों को तत्काल लाभ मिला।
ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान इस पहल की सबसे बड़ी सफलता मानी गई।

शिविर में उपस्थित थे बीडीओ केशव भारती, सीओ राजाराम मुंडा, 20 सूत्री अध्यक्ष आशीत मिश्र, मुखिया लक्ष्मी राम मुर्मू, नव कुंवर मुन्ना होता, अजित खंडपात्रा, बिजय नायक, बिसु ओझा, संदीप डांटपाठ, गोपेश्वर नायक, पिंटू नायक, लक्मण घोष, प्रमोद मुर्मू, प्रतिमा सतुआ, आनंद लाल गिरी, गया प्रसाद नायक, अमल नायक और अन्य।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Potka: पोटका में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ, शिविर में हुआ परिसंपत्ति वितरण 

Spread the love

Related Posts

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

Spread the love

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *