बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा गांव में गुरुवार को उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की 149वीं जन्म जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
पूर्व शिक्षक मनोरंजन बेरा के नेतृत्व में पंडित गोपबंधु दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद गोपबंधु पाठागार प्रांगण में सभा का आयोजन किया गया, जिसमें क्लब के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
वक्ताओं ने पंडित गोपबंधु दास को महान स्वतंत्रता सेनानी, देशप्रेमी और समाजसेवी के रूप में याद किया। साथ ही उन्होंने सिंहभूम क्षेत्र में ओड़िआ विद्यालयों के पुनरुद्धार और नए विद्यालयों की स्थापना में उनके योगदान को भी याद किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शशांक शेखर पाल, विद्याधर बेरा, हरिपद पाल, मोतीलाल महापात्र समेत कई अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें :
Bahragora: बहरागोड़ा में एक सप्ताह से बिजली गुल, अंधेरे में बीत रही रातें – गांववाले परेशान