Bahragora: बहरागोड़ा में टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल, नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर शुरू

बहरागोड़ा:  टाटा स्टील फाउंडेशन (TSF) की पहल पर बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में गुरुवार से नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर शुरू हुआ। यह शिविर शंकर नेत्रालय, चेन्नई के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली नेत्र चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. संगीता कुमारी और विशिष्ट अतिथि डॉ. सुपर्णा नायेक ने दीप प्रज्वलन और फीता काटकर किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह दूरदराज के क्षेत्रों में लोगों को दृष्टि का उपहार देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

शिविर के पहले दिन ही लगभग 125 लाभार्थियों ने अपनी नेत्र जांच कराई। नि:शुल्क नेत्र जांच 9 से 12 अक्टूबर तक जारी रहेगी, जबकि मोतियाबिंद ऑपरेशन 13 से 17 अक्टूबर तक चयनित लाभार्थियों के लिए किया जाएगा। सफल ऑपरेशन के बाद लाभार्थियों को नि:शुल्क दवाएँ और चश्मा भी उपलब्ध कराया जाएगा।

शिविर में टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से मैनेजर सागरिका गुप्ता, शिमा गोप, मृणाल कांति राणा, रामु गोप, संजू नंदी, चित्तरंजन लोहार, मनोज कुमार सिंह और शंकर नेत्रालय की ओर से डॉ. सुजय सरकार, डॉ. नेहा प्रिया, डॉ. सरंग निखिल उपस्थित थे। साथ ही कोऑर्डिनेटर उज्वल कुमार शर्मा, चित्तरंजन बेहरा, जन्मेजय दास, राजू रजक, तपन कुमार दास समेत कई अन्य सहयोगी भी मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time