Bharagora: बहरागोड़ा में देर रात हाथियों का कहर, अनाज खाकर लौटे जंगल

बहरागोड़ा :  रविवार देर रात बहरागोड़ा प्रखंड के कोटूसोल गांव में दो जंगली हाथियों के अचानक आगमन से अफरातफरी मच गई. हाथियों ने ग्रामीण मासा टुडू के घर को तोड़ दिया. दरवाजे और खिड़कियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. घर में रखा अनाज भी हाथी चट कर गए.

हमले के समय गांव के अधिकांश लोग जाग चुके थे, जिससे किसी की जान नहीं गई. लोगों ने तुरंत वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम को सूचना दी. मशाल जलाकर और धमाके (बम फोड़कर) हाथियों को गांव से बाहर खदेड़ दिया गया. वे जंगल की ओर भाग निकले.

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. कर्मचारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मुआवजे के लिए आवश्यक फॉर्म भरवाया. साथ ही इलाके में हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने की बात भी कही गई.

ग्रामीणों ने बताया कि बहरागोड़ा-चाकुलिया क्षेत्र में जंगली हाथियों की समस्या विकराल रूप ले चुकी है. कभी हाथियों की जान जा रही है, तो कभी लोगों की. कई बार हाथी लोगों को कुचल भी चुके हैं. वन विभाग से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की गई है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: त्रिदिवसीय द्वादश ज्योतिर्लिंग मेला में उमड़ा भक्ति का सागर, विधायक सरयू राय ने किया उद्घाटन

 

Spread the love

Related Posts

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Seraikela : NH-33 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस 

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर शहरबेड़ा के समीप बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *