Saraikela: छठ पूजा में बड़ा हादसा, अवैध बालू उत्खनन के कारण बने गड्ढों में तीन डूबे

सरायकेला:  छठ पूजा के दौरान आज शाम सुवर्णरेखा नदी में एक बच्चा और दो वयस्क डूब गए। यह दुखद घटना चांडिल थाना क्षेत्र के पथरदीह बिस्वास भटा के सामने हुई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चा अर्ध देने के लिए नदी में गया था और अचानक पानी में डूब गया। मौके पर मौजूद दो लोग उसे बचाने के लिए पानी में कूद गए, लेकिन अवैध बालू उठाव के कारण नदी में बने गहरे गड्ढों के कारण तीनों गहराई में चले गए और बाहर नहीं निकल पाए।

घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचे। एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया। देर शाम तक एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दो वयस्कों की तलाश अभी भी जारी है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि घाट पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे और अवैध बालू उत्खनन के कारण नदी में खाई का अंदाजा नहीं लगाया जा सका। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और बालू उत्खनन पर रोक लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Adityapur: आदित्यपुर में उपायुक्त ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा और स्वच्छता के दिए दिशा-निर्देश

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टेल्को हिलटॉप की तपस्या चटर्जी ने जूनियर मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में जीता ‘सोशल मीडिया स्टार’ का खिताब

स्कूल के साथ परिजन गौरवांवित, चिकित्सक बन समाजसेवा करना चाहती है तपस्या चटर्जी जमशेदपुर : टेल्को के हिलटॉप स्कूल की कक्षा 6 की छात्रा तथा मानगो के रहने वाले तुहीन…

Spread the love

West Singhbhum : सारंडा के बीहड़ों में समाजसेवी संतोष पंडा ने मनाई रंगों की अनोखी होली, वंचित वर्ग के बच्चों के बीच बांटी खुशियां

गुवा/ पश्चिमी सिंहभूम :  सारंडा के दुर्गम जंगलों में होली का पावन पर्व इस साल भी खुशियों और मानवता के रंग से सराबोर रहा। सारंडा के प्रसिद्ध समाजसेवी संतोष पंडा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *