Chaibasa: चाईबासा और चक्रधरपुर घाटों का प्रशासन ने किया निरीक्षण, व्रतियों की सुविधा के लिए तैयारियां तेज

चाईबासा:  पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने आगामी छठ पर्व 2025 को लेकर चाईबासा और चक्रधरपुर के घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने सभी घाटों की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण में करणी मंदिर घाट, गांधी टोला घाट, कुम्हारटोली घाट, थाना घाट और सीढ़ी घाट शामिल थे। अधिकारियों ने साफ-सफाई, रोशनी, चेंजिंग रूम, शौचालय सुविधा और निगरानी टावर सहित सभी आवश्यक सुविधाओं का बिंदुवार अवलोकन किया।

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि घाटों पर पानी की गहराई अनुसार बैरिकेडिंग, पर्याप्त रोशनी और पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि व्रती सुरक्षित और सहज अनुभव कर सकें।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी प्रमुख घाटों पर पुलिस बल प्रतिनियुक्त रहेगा। घाट तक आने वाले मार्ग और आसपास की पार्किंग व्यवस्था भी सुरक्षित और व्यवस्थित रहेगी। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन और पुलिस तत्पर रहेंगे।

निरीक्षण में सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, अंचल अधिकारी, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

प्रशासन ने सभी व्रतियों और नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा और अनुशासन का ध्यान रखते हुए छठ पर्व का आनंद लें और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bahragora: बहरागोड़ा में ‘देश बांदना’ के साथ मना सोहराय, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बैल मालिकों को मिला पुरस्कार

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टेल्को हिलटॉप की तपस्या चटर्जी ने जूनियर मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में जीता ‘सोशल मीडिया स्टार’ का खिताब

स्कूल के साथ परिजन गौरवांवित, चिकित्सक बन समाजसेवा करना चाहती है तपस्या चटर्जी जमशेदपुर : टेल्को के हिलटॉप स्कूल की कक्षा 6 की छात्रा तथा मानगो के रहने वाले तुहीन…

Spread the love

West Singhbhum : सारंडा के बीहड़ों में समाजसेवी संतोष पंडा ने मनाई रंगों की अनोखी होली, वंचित वर्ग के बच्चों के बीच बांटी खुशियां

गुवा/ पश्चिमी सिंहभूम :  सारंडा के दुर्गम जंगलों में होली का पावन पर्व इस साल भी खुशियों और मानवता के रंग से सराबोर रहा। सारंडा के प्रसिद्ध समाजसेवी संतोष पंडा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *