Chaibasa: गुवा-बड़ाजामदा में छठ पर्व की तैयारियां जोरों पर, व्रतियों के लिए तैयार हुआ घाट

चाईबासा:  गुवा: छठ पर्व की आस्था और सूर्य उपासना को लेकर गुवा, बड़ाजामदा और किरीबुरू क्षेत्र में घाटों की सफाई और मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। सालाना परंपरा के अनुसार, इस वर्ष भी श्री-श्री लोकेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर तालाब घाट की रंगाई, मरम्मत और साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है।

समाजसेवियों और उद्योगपतियों का सहयोग
गुवा में आशीर्वाद इंटरप्राइजेज के महाप्रबंधक गोविंद पाठक घाट की सफाई में सहयोग कर रहे हैं। बड़ाजामदा बाजार छठ घाट की जिम्मेदारी उद्योगपति संजू शारदा और समाजसेवी संतोष प्रसाद उर्फ डेबरा ने संभाली है। नालदा छठ घाट की भी साफ-सफाई कर उसे श्रद्धालुओं के लिए सुंदर और पवित्र बनाया गया है। उद्योगपति संजय कु. शारदा ने बताया कि छठ पूजा में सूर्य देव की उपासना करने से जीवन में सभी बाधाएं दूर होती हैं और छठी मईयां प्रसन्न रहती हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अब छठ व्रतियों को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। सभी श्रद्धालु स्वच्छ और पवित्र वातावरण में सूर्य देव और छठी मईयां की उपासना कर सकेंगे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: चाईबासा और चक्रधरपुर घाटों का प्रशासन ने किया निरीक्षण, व्रतियों की सुविधा के लिए तैयारियां तेज

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन, डालसा सचिव ने की शिरकत, कानून से रू व रू  हुईं छात्राएं 

जमशेदपुर : ग्रेजुएट महाविद्यालय की सभागार में बीएड विभाग एवं एनएसएस तथा डालसा के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को एक दिवसीय कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम…

Spread the love

Badajamda :  बड़ा जामदा क्षेत्र में टाटा स्टील के सहयोग व दयानंद एंग्लो वैदिक संस्था के संचालन में डीएवी स्कूल खोले जाने की मांग

बड़ाजामदा/ नोवामुंडी : मुख्य महाप्रबंधक टाटा स्टील नोवामुंडी से,नोआमुंडी प्रखंड स्थित बड़ा जामदा क्षेत्र में दयानंद एंग्लो वैदिक संस्था के संचालन से डीएवी स्कूल खोले जाने की मांग क्षेत्र के सामाजसेवी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time