गुवा: कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, अक्षय नवमी के अवसर पर गुरुवार को गुवा स्थित योग मंदिर परिसर में आंवले के पेड़ की पूजा-अर्चना विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुई। पूजा का अनुष्ठान पुजारी नागेंद्र पाठक की अगुवाई में किया गया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सेल गुवा के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार ने की।
पूजा के बाद भव्य भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें लगभग तीन हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद रूपी खिचड़ी का भोग ग्रहण किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार ने कहा कि अक्षय नवमी का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन आंवला वृक्ष की पूजा करने से अक्षय फल और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। पुजारी नागेंद्र पाठक ने सभी श्रद्धालुओं के अक्षय सौभाग्य की कामना की।
![]()
कार्यक्रम में सेल के महाप्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह ने पर्यावरण शुद्धि और मानव कल्याण की प्रार्थना की। इस मौके पर डॉ. विप्लव कुमार दास, डॉ. टी.सी. आनंद, कविता देवांगन, डी. देवांगन, नित्यानंद प्रसाद, राजु चौबे, मनमोहन चौबे, राकेश झा, डॉ. अशोक कुमार अमन, बेबी पाठक, अरुण वर्मा, पिंकी गुप्ता समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम का माहौल भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक एकता से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित लोगों ने आंवले के पेड़ की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया और मिलजुलकर भंडारे का आनंद लिया।
इसे भी पढ़ें :
Chaibasa: बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन ने गुवा अयस्क खान के नए मुख्य महाप्रबंधक को दी बधाई