गुवा: गुवा अयस्क खान के नव नियुक्त मुख्य महाप्रबंधक चंद्र भूषण कुमार को बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (INTUC) के सदस्य और पदाधिकारी ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर यूनियन के सदस्यों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया और उनके कार्यकाल में खान के समग्र विकास की उम्मीद जताई।
यूनियन पदाधिकारियों ने रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, नई क्वार्टर व्यवस्था, सफाई, सड़क और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं, कर्मियों की कमी, पदोन्नति और क्लस्टर चेंज जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की।
मुख्य महाप्रबंधक चंद्र भूषण कुमार ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि खान और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव और उचित कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर यूनियन के प्रेसिडेंट नवल किशोर सिंह, जोनल सेक्रेटरी तूफान घोष, ब्रांच सेक्रेटरी चंद्र कुमार शर्मा, राजेश नायक, राजेश दास, महेश बरला, बिनोद सिंह, विजय बहादुर, आनंद पूर्ति, गोविंदा पान, रितेश, राजेश, संजय यादव, राजकीरण समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे। पूरे कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण और उत्साह से भरा रहा।
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some



















































