Chaibasa: इको क्लब ने दिखाई हरियाली की राह, प्रभात फेरी से गूंजे पर्यावरण सुरक्षा के नारे

चाईबासा: नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय के इको क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई. बच्चों ने समाज को हरा-भरा और स्वच्छ बनाए रखने का संदेश पूरे उत्साह के साथ अपने पोषक क्षेत्र में फैलाया.विद्यालय के पर्यावरण मंत्री पेंशन सुंडी के नेतृत्व में निकाली गई प्रभात फेरी बंगला स्कूल से प्रारंभ होकर बाबा मंदिर और अमला टोला होते हुए विद्यालय लौट आई. इस दौरान बच्चों ने वृक्षारोपण, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन और वन्य जीवन सुरक्षा से जुड़े नारे लगाए.

 

पोस्टर और स्लोगन से दिया जागरूकता का संदेश
बच्चों ने रंग-बिरंगे पोस्टर और प्रेरणादायक स्लोगनों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने की प्रेरणा दी. रैली में शामिल छात्र-छात्राएं ‘जल है तो जीवन है’, ‘पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ’, जैसे नारों से वातावरण में चेतना का संचार कर रहे थे.

 

राज्य सरकार की पहल पर सक्रिय हुआ इको क्लब
झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर सभी सरकारी विद्यालयों में इको क्लब बनाए गए हैं. इनका उद्देश्य है कि भावी पीढ़ी में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और जागरूकता विकसित की जाए.इको क्लब की अध्यक्षा विज्ञान शिक्षिका मिनाक्षी सहाय और मार्गदर्शक शिक्षक समीर कुमार सिंह के नेतृत्व में पिछले कई दिनों से विद्यालय स्तर पर विभिन्न गतिविधियाँ चलाई जा रही हैं. इनमें निबंध लेखन, चित्रकला, क्विज और नुक्कड़ नाटक प्रमुख हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत निर्माणाधीन भवनों से संबंधित जिला स्तरीय स्थल चयन समिति की बैठक आयोजित

Spread the love

Related Posts

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

Spread the love

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *