जादूगोड़ा: यूसिल की अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल आज चाईबासा में पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात के लिए पहुंचा।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल महासचिव डी हांसदा ने संघ की एसटी कमिटी के गठन और गतिविधियों के बारे में प्रदेश अध्यक्ष को विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने साथ ही राहुल मुर्मू को कंपनी का दौरा करने का आमंत्रण भी दिया।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोग
प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से शामिल थे:
डी हांसदा (महासचिव)
सृजन टुडू (कार्यकारी महासचिव – संपर्क)
दामू नायक (कार्यकारी महासचिव – औद्योगिक संबंध)
मानिक चांद मुर्मू (सहायक सचिव)
सुनील दिगी (सहायक सचिव)
सुरजीत कुमार सोरेन (सहायक सचिव)
लखन टुडू (सहायक सचिव)
मंगल टुडू (कार्यकारी सदस्य)
सृजन मुर्मू (कार्यकारी सदस्य)
प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा कर एसटी कर्मचारियों की हितों और मुद्दों पर अपने दृष्टिकोण साझा किए।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: मशीन में फंसा ATM कार्ड और खाते से गायब हुए लाखों रुपये, बैंक से शिकायत