देवघर: खिजुरिया के गुरु रविदास महासभा के बैनर तले आयोजित चार दिवसीय संत रविदास जयंती समारोह के दूसरे दिन गुरुवार को रविदास सम्मेलन सह स्थापना दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने संत रविदास के विचारों को सुना और उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त कमिश्नर दशरथचंद्र दास ने श्रवण संस्कृति पर जोर दिया. नौवगछिया, भागलपुर से राम विलास राम ने संत रविदास के विचारों से विस्तार से बताया.
इसे भी पढ़ेः Potka: रैयतों की समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखूंगा: चंपाई सोरेन
विशिष्ट अतिथि अवकाश प्राप्त वन पदाधिकारी कन्हैया राम ने भी अपने विचार रखे. सम्मेलन का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष मनोज दास ने किया. इस अवसर पर संरक्षक बुधन बौद्ध, अध्यक्ष कामेश्वरनाथ दास, जय नारायण त्यागी, कुलदीप रविदास, नंदकिशोर दास, टिकैत दास, कोषाध्यक्ष विजय दास एवं मीडिया प्रभारी अंग्रेज दास मौजूद थे. कार्यक्रम में समाज की गतिविधियों पर चर्चा की गई कि लोगों को कैसे शिक्षित किया जाए और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार कैसे हो.