Gamharia: गुमटी में चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया नाबालिग, दो साथी फरार

गम्हरिया: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के छोटा गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान के पास शुक्रवार रात चोरी की एक कोशिश नाकाम हो गई। गुमटी का ताला तोड़ रहे तीन चोरों में से एक नाबालिग को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया, जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे।

घटना के अनुसार, रात के समय जब तीनों युवक गुमटी का ताला तोड़ने में जुटे थे, तभी आसपास के लोग किसी आहट से जाग गए। शोर मचाते हुए उन्होंने चोरों को पकड़ने की कोशिश की। अंधेरे का लाभ उठाकर दो चोर भाग निकले, लेकिन एक नाबालिग पकड़ा गया। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत आदित्यपुर पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस नाबालिग से पूछताछ कर रही है और फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

 

इसे भी पढ़ें :  Chaibasa: बच्चों को लेकर बेसकैंप से लौट रही स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, चार छात्र घायल

Spread the love

Related Posts

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Gua : रामनवमी को लेकर गुवा में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

गुवा : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार देर शाम गुवा थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च नोवामुंड़ी अंचलाधिकारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time