Jamshedpur: समाहरणालय में लगा जन समस्याओं का दरबार, उपायुक्त ने सुनीं शिकायतें

जमशेदपुर:  समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय में जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया. इस मौके पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने नागरिकों की विभिन्न समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनी. कार्यक्रम में महिलाओं, वृद्धजनों, दिव्यांगजनों सहित समाज के विभिन्न तबकों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं.

अतिक्रमण, सड़क, राशन से लेकर पेंशन तक की शिकायतें
शिकायतों में मुख्य रूप से निम्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए:

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और नाले की अवरुद्धता
शिक्षा ऋण एवं स्कूल फीस माफी
थैलीसीमिया पीड़ितों को चिकित्सा सहायता
भूमि विवाद व नामांतरण
देशी शराब दुकान को बंद कराने की मांग
सड़क निर्माण व मरम्मत, आवागमन की सुविधा
राशन कार्ड संबंधी दिक्कतें
सड़क दुर्घटना मुआवजा
आपदा में क्षतिग्रस्त मकानों के लिए राहत
वृद्धा पेंशन, मंइयां सम्मान योजना
कोर्ट केस, पारिवारिक विवाद
दुकान आवंटन
आवारा पशुओं की समस्या
ऋण सहायता और बिल्डर के खिलाफ शिकायत
कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जिससे लोगों में संतोष देखने को मिला.

उपायुक्त ने विभागीय पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लें. संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई जरूरी है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: तीसरी सोमवारी पर सूर्यधाम में गूंजेगा शंखनाद, बनारस की तर्ज पर होगी महाआरती


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 43 वां राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में साउथ प्वाइंट स्कूल की छात्रा महक शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक

जमशेदपुर : साऊथ प्वाइंट स्कूल की छात्रा महक शर्मा ने 43 वां राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 जो मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजन किया गया था ,में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक पूर्णिमा साहू ने 61.50 लाख की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को सीतारामडेरा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time