Gamharia: धूमकुड़िया भवन निर्माण को लेकर ग्रामवासियों में मंथन, हुई बैठक

गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत यशपुर पंचायत के मुड़कुम गांव में धूमकुड़िया भवन (माझी हाउस) निर्माण स्थल को लेकर ग्रामवासियों की महत्वपूर्ण बैठक वार्ड सदस्य शिबू हेंब्रम की अध्यक्षता में आयोजित हुई.

स्थल चयन पर मतभेद, लेकिन प्रक्रिया रही पारदर्शी
बैठक में लाभुक समिति के सचिव सपन माहली ने स्पष्ट किया कि निर्माण स्थल को लेकर उत्पन्न विवाद व्यक्तिगत स्तर का है. उन्होंने कहा कि इस विषय पर कई बार बैठकें बुलाई गईं, जिनमें माझी बाबा जोगेंद्र मार्डी को आमंत्रित किया गया. परंतु वे एक बार भी उपस्थित नहीं हुए.

ग्रामसभा में लिया गया निर्णय, निर्माण कार्य की हो चुकी है शुरुआत
सपन माहली ने बताया कि माझी बाबा की अनुपस्थिति के बाद ग्रामसभा के माध्यम से सर्वसम्मति से स्थल का चयन किया गया. उसी चयनित स्थल पर निर्माण कार्य की प्रक्रिया आरंभ की गई. अब कुछ लोगों को गुमराह कर माझी बाबा निर्माण को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं.

ग्रामीणों का मत—निर्धारित स्थल पर ही होगा निर्माण
बैठक में उपस्थित ग्रामवासियों ने एकमत से निर्णय लिया कि धूमकुड़िया भवन का निर्माण पूर्व निर्धारित स्थल पर ही किया जाएगा. इस बैठक में सूरज हांसदा, प्रकाश महतो, नंदलाल महतो, महादेव महतो, छोटो माझी और गोपन माहली सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें :

Gamharia: मुड़कुम में धूमकुड़िया भवन निर्माण स्थल का ग्रामीणों ने किया विरोध

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भारतीय वायु सेना के फाइटर पायलटों की शहादत पर पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर  : पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम ने असम के कार्बी आंगलोंग में 6 मार्च 2026 को एक ट्रेनिंग मिशन के दौरान भारतीय वायुसेना का सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट…

Spread the love

Jamshedpur : BNH की ओर से बैंक ऑफ बड़ौदा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेमिनार का आयोजन

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्रह्मानंद नारायण हॉस्पीटल की ओर से बैंक ऑफ बड़ौदा, बिष्टुपुर शाखा में एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *