Gamharia: शिव-काली मंदिर में चोरी का शर्मनाक मामला, इंवर्टर और नकदी समेत हजारों रुपये गायब

गम्हरिया: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास स्थित शिव-काली मंदिर में चोरों ने ताला तोड़कर बड़ी चोरी को अंजाम दिया. मंदिर के पुजारी गोपीनाथ मुखर्जी ने बताया कि सुबह मंदिर पहुंचे तो पाया कि मुख्य गेट का ताला और ग्रील की कड़ी टूटी हुई है.

इंवर्टर और नकदी समेत हजारों रुपये का माल गायब
मंदिर के अंदर चोरी की जांच में पता चला कि बैटरी से जुड़े इंवर्टर के तार काट कर उसे चोरी कर लिया गया है. इसके अलावा दान पेटी से भी नकदी की चोरी हुई है. चोरी की इस घटना ने स्थानीय लोगों में चिंता और आक्रोश दोनों ही पैदा कर दिया है.

स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्ती बढ़ाने की मांग की
चोरी की खबर फैलते ही आसपास के लोग मंदिर पर एकत्रित हुए और उन्होंने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया. साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन से नियमित और सघन गश्ती कर इस तरह की वारदातों को रोकने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें : Gamharia: धूमकुड़िया भवन निर्माण को लेकर ग्रामवासियों में मंथन, हुई बैठक

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भारतीय वायु सेना के फाइटर पायलटों की शहादत पर पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर  : पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम ने असम के कार्बी आंगलोंग में 6 मार्च 2026 को एक ट्रेनिंग मिशन के दौरान भारतीय वायुसेना का सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट…

Spread the love

Jamshedpur : BNH की ओर से बैंक ऑफ बड़ौदा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेमिनार का आयोजन

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्रह्मानंद नारायण हॉस्पीटल की ओर से बैंक ऑफ बड़ौदा, बिष्टुपुर शाखा में एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *