Ghatshila: घाटशिला उपचुनाव , जिला प्रशासन की अपील — “डर या लालच में न आएं, निष्पक्ष मतदान करें”

जमशेदपुर:  घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने आम नागरिकों और मतदाताओं से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा है कि लोग किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आएं और भयमुक्त होकर मतदान करें।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 171(ख) के तहत यदि कोई व्यक्ति किसी मतदाता को प्रभावित करने के लिए नकद या वस्तु के रूप में रिश्वत देता या लेता है, तो उसे एक वर्ष तक की जेल, जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है।
इसी तरह धारा 171(ग) के तहत यदि कोई व्यक्ति मतदाता या उम्मीदवार को डराने-धमकाने की कोशिश करता है, तो वह भी दंडनीय अपराध है और उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने उड़न दस्ते (फ्लाइंग स्क्वॉड) का गठन किया है। ये टीमें रिश्वत देने, लेने या मतदाताओं को डराने-धमकाने की किसी भी घटना पर तुरंत कार्रवाई करेंगी।

प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा चुनाव में रिश्वत देने, धमकाने या लालच देने की कोशिश की जाती है, तो इसकी सूचना तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष को दें।
शिकायत के लिए ये नंबर जारी किए गए हैं —
0657-2440111, 0657-2221717, 0657-2221718

प्रशासन ने कहा है कि नागरिकों की सजगता और सहयोग से घाटशिला उपचुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगा। प्रत्येक वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाता है, इसलिए सभी मतदाता निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Jamshedpur: छठ पर्व से पहले JDU का घाट निरीक्षण, मकदम घाट की हालत सबसे खराब

Spread the love

Related Posts

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

Spread the love

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *