Ghatsila : धालभूमगढ़ में मछली विक्रेता की बाइक के नीचे दबी अवस्था में मिली लाश, हत्या या दुर्घटना जांच में जुटी पुलिस

घाटशिला : धालभूमगढ़ प्रखंड क्षेत्र में शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव बाइक के नीचे दबा हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना जीएनडी कॉलेज के पीछे बेतझरिया गुड़ा जाने वाले रास्ते की है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह जब लोग उस रास्ते से गुजर रहे थे तो उन्होंने एक व्यक्ति को बाइक के नीचे दबा हुआ देखा। बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर JH05J4779 बताया जा रहा है। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में मृतक की पहचान अमूल्य मंडल के रूप में हुई, जो कानस गांव का रहने वाला था और पेशे से मछली बेचने का काम करता था। बताया जा रहा है कि जहां यह घटना हुई, वहां सड़क पर घुमावदार मोड़ है और बगल में गड्डा भी है।

परिजनों के अनुसार अमूल्य मंडल शुक्रवार को शुडगि हाट में मछली बेचने गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। इसके बाद परिवार वाले शुक्रवार रात करीब 8 बजे से ही उसकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी मौके पर पहुंची और पति का शव देखकर दहाड़ मारकर रोने लगी। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि यह सड़क दुर्घटना है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : NTTF के 6 छात्र जापानी रोबोटिक्स कंपनी फैनुक में पांच लाख के पैकेज पर लॉक

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो के सुनील की किस्मत चमकी, हैवेल्स के हर घर त्योहार दिवाली ऑफर में मिली 26 लाख की इलेक्ट्रिक कार

जमशेदपुर :  हैवेल्स के ‘हर घर त्योहार’ दिवाली ऑफर के तहत एक ग्राहक (सुनील कुमार, मानगो निवासी) की किस्मत चमक गई। साकची स्थित ओम प्रकाश अग्रवाल के हैवेल्स एक्सक्लूसिव गैलेक्सी…

Spread the love

Jamshedpur : साकची धालभूम क्लब मैदान में 17 मार्च को सजेगा जीण माता का दरबार, महा मंगल पाठ में 1500 से अधिक महिलाएं होंगी शामिल 

जमशेदपुर : साकची धालभूम क्लब मैदान में (अग्रसेन भवन के सामने) श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर का 20वां वार्षिक महोत्सव 17 मार्च मंगलवार को धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसकी तैयारियां…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *