जमशेदपुर: बुधवार की रात साकची में एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया. जहां बंगाल क्लब से पुरानी किताब मार्केट जाने वाली रोड पर तीनो दुकानों में चोरों ने एक साथ धावा बोल दिया। तीनो दुकानों से चोर लाखों रूपए के सामान लेकर नौ दो ग्यारह हो गए है.
जानकारी के अनुसार एसबीआई बैंक के सामने पारडीह के रहने वाले संदीप ने 6 महीने पहले चाय की दुकान खोली थी। उनकी टपरी का ताला तोड़कर चोर बैट्री और इनवर्टर पार कर ले गए हैं। इसके अलावा, बर्तन और अन्य सामान भी गायब हैं। संदीप के छोटे भाई अनुज ने बताया कि उनकी दुकान से लगभग 35000 रुपए का सामान चोरी हुआ है।
वहीं संदीप के बगल में एक महिला की भी दुकान है। इस दुकान से भी चोर हजारों रुपए का सामान उठा ले गए हैं। इसके अलावा, साकची में एक युवक अमन की दुकान है। युवक के दुकान से भी चोर हजारों का सामान उठा ले गए हैं। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: दो बच्चो की माँ ने की ख़ुदकुशी, ससुराल वालों पर लगा प्रताड़ना का आरोप