Jadugora: यूसिल कॉलोनी में मतदाता जागरूकता अभियान, वोट नहीं डालने वाले कर्मियों का कटेगा वेतन

जादूगोड़ा:  आगामी 11 नवंबर को घाटशिला उपचुनाव हेतु यूसिल कॉलोनी जादूगोड़ा में आज मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। यूसिल के पूर्व उपमहाप्रबंधक राकेश कुमार ने हरी झंडी दिखकर मतदाता जागरुकता रैली को रवाना किया। इस दौरान परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय के छात्रों द्वारा पूरे कॉलोनी में घूम घूम कर जागरूकता अभियान चलाया गया।

हाथ में तख्ता लिए छात्र “युवा हैं देश की शान, जागो उठो करो मतदान”, “अंकल आंटी मान जाओ, वोट डालोगे कसम खाओ” जैसे जोशीले नारे लगाते नजर आए. इस दौरान घाटशिला निर्वाचन पदाधिकारी सुनील चंद्र ने यूसिल कर्मियों एवं अधिकारियों को निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ भी दिलाई।

घाटशिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता जागरूकता की शुरुआत जादूगोड़ा से की गई है। आने वाले दिनों में यह अभियान घाटशिला विधानसभा में अन्य क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी की 11 नवंबर को सुबह 7 बजे से संध्या 5 बजे तक लोग मतदान कर सकेंगे।

मतदाताओं का प्रतिशत बढ़ने के उद्देश्य से यूसिल प्रबंधन ने भी नई घोषणा की है. यूसिल का कहना है इस बार मतदान से भागने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की खैर नहीं है। कंपनी के मुताबिक मतदान वाले दिन छुट्टी का वेतन सिर्फ उन्ही कर्मियों को मिलेगा जिनके उंगली पर स्याही लगी होगी। यूसिल ने यह फैसला निर्वाचन पदाधिकारी सुनील चंद्र के सुझाव के बाद यह लिया है।

निर्वाचन पदाधिकारी का कहना है कि बीते चुनावों के दौरान यूसिल कॉलोनी के पांच मतदान केंद्रों में वोट का प्रतिशत 39 प्रतिशत से आगे नहीं बढ़ता। उन्होने कहा कि इस बार इलाके में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान का लक्ष्य रखा गया.

सभा के दौरान मतदाताओं के बीच मतदाता मार्गदर्शिका का वितरण भी किया गया. ताकि लोग मतदान के महत्व से अवगत होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। मौके पर डुमरिया अंचलाधिकारी पवन कुमार का भी जन्म दिवस भी बड़े धूमधाम से मनाया गया।

इस मौके पर डुमरिया अंचलाधिकारी पवन कुमार, DSP संदीप भगत, LRDC निखिल सुरीन, यूसिल के उपमहाप्रबंधक राकेश कुमार, अपर प्रबंधक तपोधिर भट्टाचार्य, जादूगोड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल, नारायण मिश्रा, यूनियन नेताओं की ओर से राजा राम सिंह, उमेश चंद्र कुमार, संजय कुमार सिंह, बीरबल सिंह मौजूद थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Ranchi: भगवान महावीर के सिद्धांतों से प्रेरित हैं रांची कॉलेज के प्रोफेसर के सुपुत्र, चढ़े गिरनार पर्वत की 9999 सीढ़ियां – किया दर्शन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Santragachi : पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच से 42.680 किलो गांजा बरामद

बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 21.34 लाख रुपये है सांतरागाछी : त्योहारों के मौसम से पहले ट्रेनों के जरिए मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए आरपीएफ…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time