Chakulia: सोनाहारा प्राथमिक विद्यालय में ग्राम सभा का आयोजन

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र के बीरदह पंचायत के सोनाहारा प्राथमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को शाम 4 बजे डीएमएफटी मद की योजनाओं के चयन के लिए ग्राम सभा का आयोजन किया गया.

 

ग्राम सभा में चयनित योजनाएं
ग्राम सभा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान हरिश चंद्र माहाली ने की. इस सभा में सर्वसम्मति से आठ योजनाओं का चयन किया गया, जिन्हें स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा. चयनित योजनाओं में सोनाहारा आंगनबाड़ी केंद्र भवन की मरम्मत और चहारदीवारी का निर्माण, प्राथमिक विद्यालय भवन की मरम्मत और चहारदीवारी निर्माण, राणा टोला में सामुदायिक भवन का निर्माण, सोलर जल मीनार का निर्माण, पाथरचाकड़ी में चापाकल स्थापित करने जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं.

 

महिला सदस्यों की भागीदारी
ग्राम सभा में सोनाहारा आजीविका महिला ग्राम संगठन की अध्यक्ष झरना माहाली, सचिव लक्ष्मी माहाली, कोषाध्यक्ष टुंपा माहाली, आशा राणा, कल्पना राणा, सारथी राणा, मंगली राणा, भारती राणा सहित कई महिला और पुरुष सदस्य उपस्थित थे.

 

इसे भी पढ़ें: Chakulia: ओवरटेक के चक्कर में बाइक में हुई टक्कर, एक घायल 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : NTTF के 6 छात्र जापानी रोबोटिक्स कंपनी फैनुक में पांच लाख के पैकेज पर लॉक

जमशेदपुर : एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आरडीटाटा तकनीकी संस्थान में बीते दिनों फैनुक कंपनी द्वारा कैंपस सलेक्शन का आयोजन किया गया। जिसमें लिखित परीक्षा, छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा, तकनीकी क्षमता…

Spread the love

Jamshedpur : बोड़ाम में घर का ताला तोड़कर पांच खस्सी की चोरी, चार पहिया से आए थे चोर, थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के आंधारझोर गांव स्थित केंदडीह टोला में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर पांच खस्सी (बकरी) की चोरी कर ली। चोरी की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *