Kharagpur: खड़गपुर रेल मंडल में परिचालन को नई दिशा, कोचिंग एवं वाणिज्यिक नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन

खड़गपुर:  रेल संचालन में तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में खड़गपुर मंडल ने एक और कदम बढ़ाया है. शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक के. आर. चौधरी ने खड़गपुर स्थित नव स्थापित कोचिंग एवं वाणिज्यिक नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन किया.

यह नया नियंत्रण कक्ष अत्याधुनिक अवसंरचना, रीयल-टाइम डेटा एकीकरण प्रणाली और निगरानी तकनीकों से सुसज्जित है. इसका मुख्य उद्देश्य पूरे मंडल में रेल संचालन, यात्रियों को दी जाने वाली सेवाओं और वाणिज्यिक गतिविधियों में बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना है.

डीआरएम चौधरी ने शालीमार, भद्रक, टाटा और हल्दिया खंडों के लिए भी नए नियंत्रण कक्षों का शुभारंभ किया. ये सभी कक्ष दुर्घटनाओं के समय तेज प्रतिक्रिया, बेहतर निगरानी और सेक्शन स्तर पर समन्वय की दिशा में मददगार साबित होंगे.

इस अवसर पर परिचालन, वाणिज्यिक, इंजीनियरिंग, सिग्नल और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं नियंत्रण कर्मचारी मौजूद रहे. सभी ने नए नियंत्रण कक्ष के तकनीकी पक्ष और कार्यप्रणाली का अवलोकन किया.

 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time