Jamshedpur : कोवाली में बारिश से कच्चा मकान गिरा, 12 भेड़ों की मौत, बैल घायल

जमशेदपुर  : कोवाली थाना क्षेत्र के चाकड़ी पंचायत के बड़ा रामगढ़ गांव में गुरुवार रात तेज बारिश के कारण एक कच्चा मकान गिर गया। इस हादसे में मकान के अंदर रखी 12 भेड़ों की मौत हो गई जबकि दो भेड़ें और एक बैल गंभीर रूप से घायल हो गए। यह कच्चा मकान होपना माझी का था जिसमें वह अपने जानवरों को रखता था। गुरुवार देर रात भारी बारिश के कारण मकान अचानक गिर गया जिससे जानवर उसमें दब गए। घटना की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को बीडीओ अरुण मुंडा के निर्देश पर पंचायत सचिव निकुंज मंडल घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने मामले की जानकारी पशुपालन विभाग और संबंधित अधिकारियों को दी। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: समाहरणालय में लगा जन समस्याओं का दरबार, उपायुक्त ने सुनीं शिकायतें

Spread the love

Related Posts

Potka : मोबाइल का उपयोग ज्ञानवर्धन के लिए करें : नागेंद्र कुमार

पोटका : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, गंगाडीह बेड़ा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। मौके पर संस्था…

Spread the love

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में महामंत्री आरके सिंह एवं ईआर हेड ने दी तिरंगे को सलामी

जमशेदपुर : आजादी के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के द्वारा यूनियन प्रांगण में टाटा साहब के प्रतिमा के समक्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time