Inspiration : मुंबई में दादी व पोते की जोड़ी बनी मिसाल, दोनों ने एक साथ पास की 10 वीं की परीक्षा

हौसले की उड़ान के लिए कोई समय तय नहीं होताः प्रभावती

मुंबई : जहां एक तरफ समाज अक्सर उम्र को सीमाओं में बांध देता है, वहीं मुंबई की प्रभावती जाधव (दादी) ने ये साबित कर दिया कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती, और हौसले की उड़ान के लिए कोई समय तय नहीं होता. 65 वर्षीय प्रभावती जाधव ने इस वर्ष 10 वीं बोर्ड की परीक्षा दी तथा 52 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता हासिल की. इस बार खास बात यह रही कि दादी के साथ उसके पोते सोहम याधव ने भी 10 वीं की परीक्षा दी. जिसमें सोहम याधव को 82 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए.

दादी और पोते की जोड़ी बनी मिसाल

मुंबई की प्रभावती जाधव ने जब अपने पोते सोहम जाधव को पढ़ते देखा, तो उनके भीतर वर्षों से दबा सपना फिर से जाग उठा. खुद की पढ़ाई अधूरी छोड़ने का मलाल अब प्रेरणा में बदल चुका था. सोहम और उनकी दादी ने साथ मिलकर 10वीं की परीक्षा दी. दादी ने मराठी माध्यम से 52% अंक लाकर सभी को चौंका दिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: टाटानगर स्टेशन पर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, नकली नोट, मोबाइल फोन, आधार कार्ड बरामद

कम उम्र में शादी, फिर घर-गृहस्थी… लेकिन सपना नहीं मरा

प्रभावती जाधव ने बताया कि उनकी शादी कम उम्र में हो गई थी और उसके बाद घर, बच्चे और ज़िम्मेदारियों की वजह से पढ़ाई का सपना पीछे छूट गया, पर जब पोते को मेहनत करते देखा, तो उसी जज़्बे ने फिर से उन्हें किताबों से जोड़ दिया. उन्होंने कहा, “परीक्षा सेंटर में जब मैं पहुंची तो सभी लोग मुझे देखकर बहुत खुश हुए. मेरे अध्यापक और सहपाठी मेरा सम्मान करते थे. परिवार ने भी मुझे बहुत सपोर्ट किया.”

दिन का वक्त घर के काम, रात को किताबें

प्रभावती दादी दिन भर घर के कामों में व्यस्त रहती थीं, लेकिन जैसे ही वक्त मिलता, वो पढ़ाई में लग जातीं. उन्होंने साबित कर दिया कि अगर इरादा मजबूत हो, तो रसोई और किताबें दोनों साथ चल सकती हैं. आज जब देशभर में लोग पढ़ाई छोड़ने के बहाने ढूंढ़ते हैं, वहीं प्रभावती जाधव जैसी महिलाएं सच्ची मिसाल बनती हैं. उनकी कहानी हर उस व्यक्ति को प्रेरित करती है जो सोचता है कि अब बहुत देर हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें : Success : बाल्डविन स्कूल 12वीं का साइंस टॉपर बना सात्विक, बनना चाहता है इंजीनियर

Spread the love

Related Posts

Gua : वेल्डन फ्यूचर एकेडमी स्कूल की वंशिका साहू ने टॉपर बनकर रचा इतिहास, बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने पुरस्कार देकर किया सम्मानित

सफलता का मुख्य रहस्य निरंतर प्रयास, दृढ़ इच्छाशक्ति, सही योजना और सकारात्मक मानसिकता का संयोजन है : बालेश्वर उरांव गुवा : वेल्डन फ्यूचर एकेडमी स्कूल की 25-26 वार्षिक परीक्षा में…

Spread the love

Jamshedpur : सीआरपीएफ ने श्रीनगर के गरीब व अनाथ छात्रों को कराया हवाई यात्रा

जमशेदपुर : समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए 29वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अनोखी पहल की है। श्रीनगर के रावलपुरा, सनतनगर, श्रीनगर (जम्मू एवं कश्मीर)…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time