Jamshedpur: गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल कर प्रेमी ने लगाई फांसी, कुछ दिनों से चल रहा था विवाद

जमशेदपुर:  चौका थाना क्षेत्र के चांदुडीह में गुरुवार एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 21 वर्षीय राहुल मंडल ने अपनी ही दुकान के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय वह दुकान में अकेला था और बाहर से दिख रहा शीशे वाला दरवाजा अंदर से लॉक था।

जानकारी के मुताबिक, आत्मघाती कदम उठाने से पहले राहुल ने अपनी गर्लफ्रेंड तन्नु (निवासी—ईलू गांव, बागमुंडी, पुरुलिया) को वीडियो कॉल किया।
कॉल के दौरान उसने अपना मोबाइल खिड़की में बांधकर पूरे घटनाक्रम को रिकॉर्ड करने की कोशिश भी की।

राहुल को ऐसा करते देख तन्नु घबरा गई। उसने कॉल काट दिया और कई बार दोबारा संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन राहुल ने कॉल रिसीव नहीं किया।

गर्लफ्रेंड ने तुरंत राहुल के दोस्तों और बड़े भाई को फोन कर घटना की सूचना दी। राहुल का भाई रांची में पढ़ाई करता है। जानकारी मिलते ही परिजन चांदुडीह पहुंचे, तो देखा कि दुकान का शीशे वाला दरवाजा अंदर से बंद था और राहुल का शव फंदे से झूल रहा था। दुकान के अंदर जाने का कोई और रास्ता नहीं था, जिससे परिजन और ग्रामीण सदमे में आ गए।

सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद उसे सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया।

परिजनों का कहना है कि राहुल का अपनी गर्लफ्रेंड से पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था और वह तनाव में था। चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टि में मामला आत्महत्या का लगता है, लेकिन हर एंगल से जांच की जा रही है और घटनास्थल की बारीकी से पड़ताल जारी है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: भुइयांडीह में 10 साल के बच्चे से सोने का लॉकेट लूटा, तीन बदमाश फरार

Spread the love

Related Posts

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

Spread the love

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *