Jamshedpur: जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण अभियान तेज़, SSP ने थानेदारों को दिए सख्त निर्देश

जमशेदपुर:  वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पियुष पांडेय ने गुरुवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष की मौजूदगी में सभी डीएसपी, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी के साथ मासिक क्राइम मीटिंग की। इस दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को लेकर कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए गए।

एसएसपी पांडेय ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी, विशेषकर ड्रग्स पैडलर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। हर थाना क्षेत्र में ऐसे लोगों की पहचान कर अभियान चलाने और अवैध हथियार की बरामदगी सुनिश्चित करने को कहा गया।

जिले में लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने और जितने भी वारंट लंबित हैं, उनके खिलाफ लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। किसी भी दागी व्यक्ति को तुरंत जेल भेजने के लिए कहा गया।

एसएसपी ने सभी थानेदारों को निर्देश दिया कि वे अपराध मुक्त थाना क्षेत्र बनाने पर फोकस करें और आम नागरिकों को सुरक्षा सुनिश्चित करें। इसके साथ ही, पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन, फरार अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई, सीटीटीएनएस, जेओएफएस और सिटीजन पोर्टल से जुड़े मामलों पर भी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: भुईयांडीह में अतिक्रमण हटाने का विरोध, दुलाल भुइयां ने किया हाईकोर्ट जाने का ऐलान

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा के गिरजाघरों में ईसाई समुदाय ने श्रद्धा के साथ मनाया गुड फ्राइडे

गुवा : गुवा क्षेत्र में ईसाई समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया। इस अवसर पर जी० ई० एल० चर्च गुवा…

Spread the love

Jamshedpur : झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जमशेदपुर पहुंचे, डीसी -एसएसपी ने किया स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया 

जमशेदपुर : झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे। यहां पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने पुष्पगुच्छ एवं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time