Jamshedpur: भुईयांडीह में अतिक्रमण हटाने का विरोध, दुलाल भुइयां ने किया हाईकोर्ट जाने का ऐलान

जमशेदपुर:  भुईयांडीह क्षेत्र में बुधवार को जिला प्रशासन और टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मियों की मदद से करीब 60 मकान तोड़े गए। इसमें पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां समेत कई लोगों के मकानों के साथ-साथ पक्की दुकानों को भी गिराया गया।

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया। गुरुवार की सुबह फिर से स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।

इस विरोध का नेतृत्व पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां और उनके भाई बलदेव भुइयां कर रहे थे। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील एक बार फिर से दलित, आदिवासी और मूलवासियों को उजाड़ने की कोशिश कर रहा है, और यह अन्याय है।

दुलाल भुइयां ने जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव लड़ चुके सामाजिक कार्यकर्ता शिवशंकर सिंह के साथ संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि इस मुद्दे पर वे लोग सड़क पर उतरेंगे और हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे। उनका कहना है कि बिना किसी पूर्व नोटिस के दुकानों और मकानों को हटाना गलत है और इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।

Spread the love

Related Posts

Gua : पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने गुवा के विभिन्न गांवों का किया दौरा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

गुवा  : पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने गुरुवार को गुवा क्षेत्र के हरजीहाटिंग, शक्तिनगर, सेवानगर, रामनगर, बिरसानगर और गुवासाईं गांव का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं…

Spread the love

Jadugora : तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट के विसथापित व आश्रितों का मामला पहुंचेगा सीएम दरबार, मार्गदर्शन के बाद ही तय होगी आंदोलन की  रूप रेखा

पांच ग्राम के प्रधानों ने लंबित मुद्दों को लेकर की समीक्षा बैठक की,  झामुमो नेता बाघराय मार्डी ने कंपनी प्रबंधन से वार्ता बुलाकर मामले की सुलझाने की मांग की जादूगोड़ा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time