Jamshedpur: मानगो फ्लाईओवर निर्माण में गतिरोध टूटा, सरयू राय के हस्तक्षेप से काम फिर से शुरू

जमशेदपुर:  मानगो फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर चल रहा गतिरोध गुरुवार को जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के हस्तक्षेप के बाद खत्म हो गया। सरयू राय की अध्यक्षता में अधिकारियों की सर्किट हाउस में बैठक हुई, जिसमें पथ निर्माण विभाग, उप नगर आयुक्त, ट्रैफिक इन्सपेक्टर और डीआरए कंपनी के प्रोजेक्ट इंचार्ज के साथ जनता के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

गौरतलब है कि मानगो चौक से पायल सिनेमा की ओर जाने वाले रैंप के निर्माण को लेकर पिछले दो दिनों से स्थानीय नागरिकों ने काम रोक रखा था।

बैठक में तय हुआ कि 14 खंभों का ढांचा एक महीने के भीतर तैयार किया जाएगा, जिसमें एक बार में तीन-तीन खंभों पर काम होगा। दो खंभों के बीच पर्याप्त जगह छोड़ी जाएगी ताकि दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित न हो। ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है।

सुबह 6 से 9 बजे तक ट्रैफिक बड़ा हनुमान मंदिर से मानगो पुल की ओर खुलेगा, जबकि दिनभर मानगो पुल से बड़ा हनुमान मंदिर तक आने वाले रास्ते खुलेंगे। पायल सिनेमा से मानगो चौक तक केवल छोटी गाड़ियां चल सकेंगी। बड़ी गाड़ियों को डायवर्ट किया जाएगा।

सरयू राय ने बताया कि ट्रायल के तौर पर एक हफ्ते तक नए ट्रैफिक प्रबंधन का परीक्षण किया जाएगा और फिर समीक्षा बैठक होगी। इसके बाद निर्माण कार्य नियमित रूप से शुरू हो जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि दुकानों और स्कूली बच्चों को कम से कम परेशानी हो।

बैठक में यह भी सुझाव आया कि डिमना चौक से मानगो चौक तक पूरे दिन नो-इंट्री रहे, ताकि जाम न लगे। इस संबंध में विधायक उपायुक्त से बात करेंगे।

सरयू राय ने कहा कि फ्लाईओवर निर्माण में बाधा केवल टाटा स्टील की बिजली तार और जुस्को पाइपलाइन हटाने की मंजूरी के कारण थी। 14 महीने से काम रुका हुआ था। 26 नवंबर को उन्होंने अधीक्षण अभियंता, चाईबासा से फोन पर कड़ाई से कहा और तुरंत 65 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई। अब निर्माण कार्य में तेजी आएगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: भुईयांडीह में अतिक्रमण हटाने का विरोध, दुलाल भुइयां ने किया हाईकोर्ट जाने का ऐलान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करम महोत्सव में शामिल होने के लिए राज्यपाल और रक्षा राज्य मंत्री को कुड़मी सेना ने किया आमंत्रित

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में कुड़मी सेना की ओर से 27 सितंबर को होने वाले करम महोत्सव में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया…

Spread the love

Jamshedpur : जनता के पैसे से बना चांडिल का एकमात्र श्मशान घाट में हो रहा हैं अंधेरे में अंतिम संस्कार, बुनियादी सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रहा मुक्ति धाम 

जमशेदपुर : पड़ोसी जिला सरायकेला-खरसावां के चांडिल में स्थानीय लोगों के सामूहिक प्रयास और 15 लाख रूपये की लागत से निर्मित चांडिल का एकमात्र मुक्ति धाम (श्मशान घाट) आज अपनी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time