Jamshedpur: औद्योगिक इकाइयों की होगी कड़ी जांच, खनिज माफिया पर कार्रवाई की तैयारी – जिला टास्क फोर्स अलर्ट

जमशेदपुर: समाहरणालय में जिला खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ कार्यवाही केवल औपचारिक न होकर व्यावहारिक, निर्णायक और प्रभावकारी होनी चाहिए. उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय एवं सूचनातंत्र को मजबूत करते हुए संयुक्त अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया.
उपायुक्त ने कहा कि यदि रैयती भूमि पर अवैध बालू भंडारण पाया जाए तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाए, वहीं राजकीय भूमि पर भंडारण की स्थिति में संबंधित अंचलाधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी.

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025-26 के भीतर अब तक 57 अवैध खनन संबंधी मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 14 मामलों में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है.
अब तक 43 वाहन जब्त किए जा चुके हैं और करीब 8 लाख रुपये जुर्माने की राशि वसूली गई है.
गत एक माह के भीतर 8 वाहन जब्त किए गए हैं. उपायुक्त ने इन गतिविधियों पर कड़ाई से निगरानी और ओवरलोडिंग पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए.

अवैध ईंट भट्ठों और क्रशर इकाइयों की सघन जांच हेतु भी उपायुक्त ने निर्देश जारी किए.
उन्होंने यह स्पष्ट किया कि किसी भी औद्योगिक इकाई में बालश्रम स्वीकार्य नहीं है, और यदि ऐसा पाया जाए तो कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
बंद खदानों में संभावित अवैध खनन को लेकर भी निरंतर निगरानी बनाए रखने को कहा गया. पर्यावरणीय संरक्षण और श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर नियमित ऑडिट और निरीक्षण की आवश्यकता पर बल दिया गया.

बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि सभी औद्योगिक इकाइयों में लाइसेंस, पर्यावरणीय स्वीकृति और श्रम कानूनों के पालन की स्थिति की सघनता से जांच की जाए.उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जिले में अवैध खनन एवं संबंधित गतिविधियों के प्रति प्रशासन की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति सख्ती से लागू हो और क्षेत्र भ्रमण व रिपोर्टिंग को नियमित बनाया जाए.

बैठक में ये अधिकारी रहे शामिल
इस अहम बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) अनिकेत सचान, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार तथा एसडीएम घाटशिला सुनील चंद्र सहित, जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) धनंजय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव, जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) सतीश नायक, एसडीपीओ अजीत कुजूर, डीएसपी भोला प्रसाद, फैक्ट्री निरीक्षक सहित अंचलाधिकारीगण और थाना प्रभारियों ने वर्चुअल माध्यम से भागीदारी की.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: गुड समारिटन को मिलेगा सम्मान, सड़क पर घायल की मदद होगी आसान

Spread the love

Related Posts

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

Spread the love

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *