Jamshedpur : साकची धालभूम क्लब मैदान में 17 मार्च को सजेगा जीण माता का दरबार, महा मंगल पाठ में 1500 से अधिक महिलाएं होंगी शामिल 

जमशेदपुर : साकची धालभूम क्लब मैदान में (अग्रसेन भवन के सामने) श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर का 20वां वार्षिक महोत्सव 17 मार्च मंगलवार को धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसकी तैयारियां संस्था के सभी सदस्यों के सहयोग से जोर-शोर से चल रही हैं। कोलकत्ता के कारीगरों द्वारा फूलों से माता का भव्य दरबार सजाया जायेगा। इस वर्ष भी दोपहर में मां भवानी जीण शक्ति का महा मंगल पाठ और संध्या में भजनों की अमृत वर्षा होगी। महा मंगल पाठ में 1500 से अधिक महिलाएं शामिल होंगी। महा मंगल पाठ का कूपन का वितरण पहले आओ पहले पाओं की तर्ज पर शुरू कर दिया गया हैं। कुपन के लिए कोई भी भक्तगण संस्था के किसी भी सदस्य से संपर्क कर सकते हैं। मंगल पाठ का वाचन करने के लिए सूरत से सुरभि बिरजूका आ रही हैं। साथ ही शाम के भजनों के लिए आमंत्रित कलाकार जयपुर से रविश सोनी, सोनम सोनी और मास्टर गुरू सोनी आ रहे हैं। साज पर कोलकात्ता के प्रताप शर्मा की म्यूजिकल ग्रुप की टीम रहेगी। इस धार्मिक अनुष्ठान का मंच संचालक स्थानीय कलाकार महावीर अग्रवाल करेंगें। महोत्सव का मुख्य आकर्षण सूरत और जयपुर के कालाकारों द्धारा माता के चरणों में भजनों की अमृत वर्षा, जीण शक्ति मंगल पाठ, अखंड ज्योत, जीण रसोई समेत यूटयूब पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। वार्षिक महोत्सव को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष तुलसी खेमका, संस्थापक शंभू खन्ना, बजरंग अग्रवाल, विनोद खन्ना, सुनील देबूका, राजकुमार रिंगसिया, ललित अग्रवाल, शंकर लाल अग्रवाल (मामाजी), लखन मूनका, जगदीश खेमका, बजरंग चौधरी, गोपाल अग्रवाल, मनीष खन्ना, आशीष खन्ना आदि लगे हुए है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डीडीसी ने जिले में लंबित विभिन्न मद की विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का दिया निर्देश

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो के सुनील की किस्मत चमकी, हैवेल्स के हर घर त्योहार दिवाली ऑफर में मिली 26 लाख की इलेक्ट्रिक कार

जमशेदपुर :  हैवेल्स के ‘हर घर त्योहार’ दिवाली ऑफर के तहत एक ग्राहक (सुनील कुमार, मानगो निवासी) की किस्मत चमक गई। साकची स्थित ओम प्रकाश अग्रवाल के हैवेल्स एक्सक्लूसिव गैलेक्सी…

Spread the love

Ghatsila : धालभूमगढ़ में मछली विक्रेता की बाइक के नीचे दबी अवस्था में मिली लाश, हत्या या दुर्घटना जांच में जुटी पुलिस

घाटशिला : धालभूमगढ़ प्रखंड क्षेत्र में शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव बाइक के नीचे दबा हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना जीएनडी कॉलेज के पीछे बेतझरिया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *