![]()
जमशेदपुर: राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार द्वारा जमशेदपुर के नवनियुक्त वरीय पुलिस अधीक्षक का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया. इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने जिले में स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर पूर्व की भांति पुलिस प्रशासन और स्वर्णकारों की संयुक्त बैठक आयोजित करने की मांग की. समाज के प्रतिनिधियों ने एसएसपी के समक्ष शहर में हो रही चोरी, छिनतई और लूट की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि इन घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाए. साथ ही, सोना-चांदी की खरीद-बिक्री करने वाले व्यवसायियों के लिए एक स्पष्ट गाइडलाइन जारी की जाए ताकि वे भयमुक्त होकर व्यापार कर सकें.
पूर्व में हुआ था सार्थक संवाद
समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने याद दिलाया कि पूर्व में प्रशासन और स्वर्ण व्यवसायियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई थी, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए थे. उस समय कई वर्षों तक व्यापारी भयमुक्त वातावरण में कार्य कर पाए थे. लेकिन वर्तमान में फिर से असुरक्षा की भावना पनप रही है, जिसे दूर करने के लिए शीघ्र बैठक आवश्यक है. इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार के राष्ट्रीय प्रमुख रंजीत कुमार बर्मन सहित राज बर्मन, अनमोल वर्मा, चंदन वर्मा, उदय वर्मा, सुजीत वर्मा, शंकर लाल वर्मा, राजेश वर्मा, अशोक वर्मा, अमित सोनी, जगदीप प्रसाद, देव प्रसाद, दिनेश वर्मा, दिलीप वर्मा, धर्मवीर वर्मा, सुनील वर्मा सहित समाज के दर्जनों लोग उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: करन सिंह को खुन्नस में भेजा गया जेल, सरयू राय ने पुलिस कार्रवाई को बताया लोकतंत्र की हत्या