जमशेदपुर: जुगसलाई पुलिस ने मुख्य आरोपी राज को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। राज पर 12 अक्टूबर की रात हुई गोलीबारी का आरोप है। सूत्रों के अनुसार, आपसी रंजिश के चलते राज और उसके सहयोगियों ने जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिलटनगर स्थित जावेद होटल के समीप शब्बू टाल के मालिक के पुत्र समीर सैफ और अल्तमश पर 3-4 राउंड फायरिंग की थी।
घटना की शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने राज की तलाश शुरू कर दी थी। मुखबिर की सूचना और लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने राज को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त राज को फिलहाल जुगसलाई थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जुगसलाई में बाइक सवार अपराधियों ने देर रात की फायरिंग, इलाके में सनसनी